कोविड 19 से मृत व्यक्ति के घर वालों को मिलेगा पैसा, सरकार ने जारी किया 1 करोड़ 7 लाख, ये है जिलेवार आंकड़ा

- कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को अनुदान सहायता उपलब्ध कराने आवंटन जारी।
- राजनांदगांव को 10 लाख रुपए, धमतरी 3 लाख रुपए, दुर्ग 29.50 लाख रुपए, खैरागढ़-छुईखदान 3 लाख रुपए आवंटित।
सूचनाजी न्यूज, रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा की पहल पर कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को अनुदान सहायता उपलब्ध कराने के लिए राज्य आपदा मोचन निधि के अंतर्गत वर्ष 2024-25 के लिए 14 जिलों को 1 करोड़ 7 लाख रुपए की राशि आवंटित की गई है।
आवंटित राशि में जिला राजनांदगांव को 10 लाख रुपए, धमतरी 3 लाख रुपए, दुर्ग 29.50 लाख रुपए, खैरागढ़-छुईखदान 3 लाख रुपए, बलौदाबाजार 46 लाख रुपए, कोण्डागांव 50 हजार रूपए, बलरामपुर 50 हजार रूपए, कबीरधाम 50 हजार रुपए, कोरबा 2 लाख रुपए, बालोद 3 लाख रुपए, बेमेतरा 2 लाख रूपए, महासमुंद 3 लाख रुपए, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी 3 लाख रुपए, गरियाबंद एक लाख रुपए शामिल है। अनुदान सहायता की इस राशि का वितरण डीबीटी या संबंधित हितग्राही अथवा आश्रित के बैंक खाते के माध्यम से किया जाएगा।
The post कोविड 19 से मृत व्यक्ति के घर वालों को मिलेगा पैसा, सरकार ने जारी किया 1 करोड़ 7 लाख, ये है जिलेवार आंकड़ा appeared first on Suchnaji.



