Business-व्यवसाय

Honor GT gaming smartphone price 2199 yuan with 16GB ram Snapdragon 8 Gen 3 launched features more

Honor GT Launched: Honor ने गेमिंग स्मार्टफोन Honor GT को लॉन्च किया है। कंपनी का यह पहला हार्डकोर गेमिंग स्मार्टफोन कहा जा रहा है। फोन में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें 4000 निट्स की लोकल पीक ब्राइटनेस है और 1200 निट्स की ग्लोबल पीक ब्राइटनेस दी गई है। कंपनी ने इसमें Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया है जिसके साथ में 16GB रैम की पेअरिंग दी गई है। आइए जानते हैं इसकी बैटरी, चार्जिंग और अन्य खास स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Honor GT Price

Honor GT का शुरुआती वेरिएंट 12GB + 256GB कंफिग्रेशन में 2,199 युआन (लगभग 25,600 रुपये) में आता है। फोन का टॉप वेरिएंट 16GB + 512GB कंफिग्रेशन में आता है जिसकी कीमत 2899 युआन (लगभग 33,800 रुपये) है। फोन को कंपनी ने Phantom Black, Ice Crystal White, और Aurora Green कलर्स में पेश किया है। इस फोन के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। इसे चीन में 24 दिसंबर से खरीदा जा सकेगा। 
 

Honor GT Specifications

Honor GT गेमिंग फोन में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 2664×1200 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है। यह FHD डिस्प्ले के साथ आता है और फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट दिया गया है। फोन में 4000 निट्स की लोकल पीक ब्राइटनेस है और 1200 निट्स की ग्लोबल पीक ब्राइटनेस दी गई है। इसमें आई प्रोटेक्शन फीचर भी कंपनी ने दिया है। फोन Android 15 आधारित MagicOS 9.0 पर रन करता है। 

फोन में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर लगा है जिसके साथ 16GB LPDDR5X RAM और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज दी गई है। गेमिंग फोन होने के चलते कंपनी ने इसमें 3D नेचरल सर्कुलेशन कूलिंग सिस्टम भी दिया है जो लम्बे गेमिंग सेशंस के दौरान फोन को गर्म होने से बचाएगा। फोन में AI फीचर्स भी शामिल किए गए हैं जिनमें AI रेंडरिंग, AI फेस रिकग्निशन, AI फोटोग्राफी आदि शामिल हैं। 

कैमरा की बात करें तो फोन में रियर में 50MP का मेन कैमरा मिलता है जिसमें OIS सपोर्ट भी है। फोन में 12MP का अल्ट्रावाइड मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसमें 4K रिजॉल्यूशन तक वीडियो रिकॉर्ड हो सकते हैं। फोन में फ्रंट साइड में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का वाइड एंगल कैमरा मिल जाता है। यह 1080P तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। इसमें EIS स्टेबलाइजेशन सपोर्ट भी कंपनी ने दिया है। 

Honor GT डिजाइन में स्लीक और लाइट-वेट बताया गया है। इसके डाइमेंशन देखें तो फोन लम्बाई में 161mm, चौड़ाई में 74.2mm और मोटाई में 7.7mm का है। फोन का वजन 196 ग्राम है। 
 

Related Articles

Back to top button