Google Pixel 8a Price Cut Rs 18000 Flipkart Check Full Offer

Google Pixel 8a Price & Deals
Google Pixel 8a का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर 36,999 रुपये में लिस्ट किया गया है जो कि मई, 2024 में 52,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से 2 हजार रुपये छूट मिल सकती है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 34,999 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में 23,600 रुपये की बचत हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन पर निर्भर करता है।
Google Pixel 8a Specifications
Google Pixel 8a में 6.1 इंच की सुपर एक्टुआ OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2400 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन दिया गया है। यह स्मार्टफोन Tensor G3 प्रोसेसर से लैस है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर शामिल है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। यह स्मार्टफोन 4,492mAh की बैटरी से लैस है, जो कि 18W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Pixel 8a के रियर में f/1.89 अपर्चर के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और जीपीएस नेविगेशन सिस्टम शामिल है। डाइमेंशन की बात की जाए तो इस फोन की लंबाई 152.1 मिमी, चौड़ाई 72.7 मिमी, मोटाई 8.9 mm और 188 ग्राम है।



