
बजट 2026-27
शिक्षा का बजट
अबूझमाड़ और जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी निर्माण के लिए ₹100 करोड़ का प्रावधान#छत्तीसगढ़_SANKALP_बजट pic.twitter.com/93BXC3HQbQ
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) February 24, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ का वित्त वर्ष 2026–27 का बजट राज्य की विकास यात्रा में ऐतिहासिक विस्तार को दर्शाता है।
राज्य का बजट आकार 5 हजार करोड़ से बढ़कर 1.72 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचना विकास की बढ़ती गति का संकेत है।
Bastar और Surguja क्षेत्र के लिए शिक्षा, कृषि, मेडिकल कॉलेज और विकास प्राधिकरणों हेतु विशेष प्रावधान किए गए हैं। साथ ही सिंचाई योजनाओं के माध्यम से कृषि सशक्तिकरण और अधोसंरचना मजबूती पर विशेष जोर दिया गया है।
यह बजट क्षेत्रीय संतुलित विकास और मजबूत आधारभूत ढांचे की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
बस्तर एवं सरगुजा क्षेत्र के लिए बजट प्रावधान
दंतेवाड़ा की एजुकेशन सिटी की तर्ज पर अबूझमाड़ और जगरगुंडा में स्थापित होने वाली एजुकेशन सिटी 100 करोड़ रूपए का प्रावधान
बस्तर और सरगुजा में अलाईट कृषि सेक्टर एवं एग्रो फोरेस्ट प्रोसेसिंग जैसे रोजगार आधारित सेक्टर के लिए 100 करोड़ रूपए का प्रावधान
कुनकुरी, मनेन्द्रगढ़ और दंतेवाड़ा मेडिकल कॉलेज के लिए 50 करोड़ रूपए का प्रावधान
सिंचाई योजनाओं के प्रमुख प्रावधान
कांकेर में मेढकी बैराज निर्माण 400 करोड़
110 करोड़ बीजापुर में मट्टीमारका डायवर्सन योजना
बस्तर में महादेवघाट बैराज निर्माण 100 करोड़
जशपुर के पंमशाला एनीकट में लिफ्ट इरीगेशन 60 करोड़
अंबिकापुर के सरगंवा में बैराज निर्माण 20 करोड़
बैकुण्ठपुर में गेज डैम उन्नयन 10 करोड़ के कार्य शामिल हैं।
सरगुजा-जशपुर विकास प्राधिकरण तथा बस्तर विकास प्राधिकरण के लिए 75-75 करोड़ रूपए का प्रावधान



