शिक्षा रत्न सम्मान से नवाजे गए अनिल धूपर, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रतिष्ठित अवॉर्ड

रायपुर। शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय से समर्पित सेवाएं देने वाले अनिल धूपर को प्रतिष्ठित ‘शिक्षा रत्न सम्मान – एजुकेशन ल्यूमिनरी अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान और समर्पण के लिए प्रदान किया गया।
यह पुरस्कार आर्टेमिस एडुसोल्यूशन्स की ओर से प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में CBSE के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने अनिल धूपर को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया।
अनिल धूपर ने शिक्षा के क्षेत्र में वर्षों से अपनी सेवाओं और योगदान के माध्यम से विशेष पहचान बनाई है। उनके समर्पण और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया जाना उनके लिए गौरव का क्षण माना जा रहा है।
सम्मान मिलने पर शिक्षा जगत से जुड़े लोगों और शुभचिंतकों ने अनिल धूपर को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। यह उपलब्धि उनके वर्षों के समर्पण और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों की पहचान के रूप में देखी जा रही है।



