
रायपुर। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के लोकार्पण समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह पहुंचे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी मौजूद रहे।
समारोह में जनप्रतिनिधियों और अतिथियों की उपस्थिति रही। अस्पताल के लोकार्पण के साथ प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और बेहतर चिकित्सा सेवाओं की उम्मीद जताई जा रही है।



