BIG BREAKING : CM विष्णुदेव साय ने बिलासपुर पुलिस रेंज को धार्मिक मामलों में कार्रवाई के दिए निर्देश

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री (CM) विष्णु देव साय (Chhattisgarh Chief Minister (CM) Vishnu Dev Sai) की अध्यक्षता में कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक कॉन्फ्रेंस आरंभ हो चुका है। प्रदेश की राजधानी रायपुर में आयोजित बैठक के दूसरे दिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय योजनाओं, कार्यक्रमों और पुलिस विभाग की समीक्षा आरंभ कर चुके है।
-बिलासपुर पुलिस रेंज को दिए जरूरी निर्देश
कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक (SP) कॉन्फ्रेंस में CM विष्णुदेव साय ने बिलासपुर पुलिस रेंज को जरूरी निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि अपराधों में कमी पर संतोषजन कमी नहीं है। इसमें और अधिक नियंत्रण की बेहद आवश्यकता है। सुशासन के लिए प्रतिबद्धता बेहद जरूरी है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chief Minister (CM) Vishnu Dev Sai) ने कहा कि बिलासपुर पुलिस रेंज के अंतर्गत डिस्ट्रिक्ट से जिला बदर और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई जारी रखी जाएं। अपराधियों पर किसी तरह से ढील स्वीकार नहीं की जाएगी। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक आपसी समन्वय बनाकर के काम और ज्यादा बेहतर कर सकते है। धार्मिक प्रकरण में त्वरित कार्रवाई तय की जाएं। मर्डर के प्रकरणों में शीघ्र ही जांच की जाए। पड़ताल की जाए और तुरंत समाधान की ओर कार्य होना चाहिए।
ये खबर भी पढ़ें: MLA और नेताओं की गिरफ्तारी का विरोध, हाथों में मशाल लेकर निकले युवा कांग्रेसी
CM साय ने आगे कहा कि नशा और गौ तस्करी जैसी बड़ी समस्याओं पर कड़ी निगरानी रखी जाए। साथ ही एंड टू एंड तक कार्रवाई की जाएं। हर कड़ी में कार्रवाई हो। कोई भी बच नहीं पाए।
The post BIG BREAKING : CM विष्णुदेव साय ने बिलासपुर पुलिस रेंज को धार्मिक मामलों में कार्रवाई के दिए निर्देश appeared first on Suchnaji.



