Google Analytics —— Meta Pixel
छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

भिलाई कांग्रेस में बड़ा फैसला, संगठन में श्रीमती शिखा राय सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी

       भिलाई। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई में संगठनात्मक विस्तार के तहत श्रीमती शिखा राय सिंह को सचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से महिला कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है और संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

       श्रीमती शिखा राय सिंह ने इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज तथा जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास जताया है, उसे वे समर्पण और सक्रियता के साथ निभाएंगी।

       उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, महिलाओं और युवाओं को जोड़ने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें बधाई देते हुए संगठन के सशक्त होने की आशा जताई है।

Related Articles

Back to top button