——
छत्तीसगढ़

BSP SCRAP THEFT CASE : 21 गिरफ्तारियों के बाद जांच का दायरा बढ़ने के संकेत

भिलाई। BSP के लौह स्क्रैप चोरी मामले में CBI जांच के आदेश के बाद अब जांच का दायरा बढ़ सकता है। पुलिस अपने पास मौजूद 900 पेज का चालान, केस डायरी, जब्ती दस्तावेज, CCTV फुटेज, कॉल डिटेल और दूसरे साक्ष्य CBI को सौंपने की तैयारी में है।

इस मामले में पुलिस अब तक 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि कुछ आरोपियों ने अग्रिम जमानत ली है। 26 मई को अकलोरडीह स्थित एके ट्रेडर्स में छापे के दौरान करीब 250 टन BSP स्क्रैप, 14 वाहन और कई मशीनें जब्त की गई थीं। जब्त सामान की कीमत करीब 3.22 करोड़ रुपये बताई

अब CBI जांच में BSP के स्टॉक रजिस्टर, गेट पास, वे-ब्रिज रिकॉर्ड और सुरक्षा दस्तावेजों का मिलान किया जा सकता है। स्क्रैप संयंत्र से निकलने के बाद कहां गया, किसने खरीदा और भुगतान किस तरह हुआ, इसकी पूरी कड़ी भी जांच के दायरे में आ सकती है।

जांच के दौरान नए तथ्य सामने आने पर अन्य संदिग्धों से पूछताछ और नए आरोपियों को जांच में शामिल किया जा सकता है। किसी कर्मचारी या अधिकारी की भूमिका सामने आती है तो उसकी भी पड़ताल हो सकती है। दूसरे राज्यों के खरीदारों या कारोबारियों से जुड़े लिंक और वित्तीय लेन-देन की भी जांच संभव है।

CBI की जांच में ये बिंदु अहम –

BSP स्टॉक, गेट पास और वे-ब्रिज रिकॉर्ड का मिलान
स्क्रैप की निकासी से बिक्री तक पूरी कड़ी
आरोपियों और संदिग्धों से पूछताछ
बैंक खातों और वित्तीय लेन-देन की जांच
संयंत्र के अधिकारी-कर्मचारियों की संभावित भूमिका
अंतरराज्यीय खरीदारों और कारोबारियों के कनेक्शन

Related Articles

Back to top button