Google Analytics —— Meta Pixel
छत्तीसगढ़

गाजियाबाद-नोएडा में डॉग अटैक के रोजाना 400 केस: रिटायर्ड IAS को काटा

गाजियाबाद-नोएडा यूपी के सबसे उभरते शहर हैं। लेकिन, अब ये डॉग अटैक की घटनाओं को लेकर सुर्खियों में हैं। यहां हर दिन तकरीबन 400 लोग डॉग अटैक के शिकार होते हैं। यही नहीं, इन शहरों में सड़कों पर 1.25 लाख से ज्यादा कुत्ते टहल रहे हैं। इनमें से आधे से ज्यादा की तो नसबंदी भी नहीं हुई है।

हालिया घटनाओं की बात करें तो नोएडा में रिटायर्ड IAS सुबोध मेहता गुरुवार को मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। तभी आवारा कुत्ते ने उन पर अटैक कर दिया। इसमें वह घायल हो गए। वहीं, गाजियाबाद में 14 साल के बच्चे की कुत्ते के काटने से मौत हो गई। यहां कुत्तों की वजह से केवल बच्चे ही परेशान नहीं हो रहे, बड़ी सोसाइटियों में इन्हें पालने के शौक की वजह से लोगों के आपसी संबंध तक बिगड़ने लग गए हैं।

गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में चरण सिंह कॉलोनी है। यहां रहने वाले 14 साल के शाहवेज को करीब डेढ़ महीने पहले पड़ोसी के कुत्ते ने काट लिया था। डर के चलते शाहवेज ने यह बात फैमिली को नहीं बताई। धीरे-धीरे रेबीज इन्फेक्शन पूरे शरीर में फैल गया। 1 सितंबर को शाहवेज को दिक्कत होनी शुरू हो गई।

Related Articles

Back to top button