——
छत्तीसगढ़रायपुर

नक्सलवाद के खिलाफ सफलता पर अमित शाह का रायपुर में भव्य स्वागत, बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

       रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रायपुर आगमन पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचकर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ सहित देशभर में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की सफलता पर केंद्रीय गृह मंत्री को बधाई भी दी।

       उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सख्त संकल्प और सुरक्षा बलों के लगातार प्रयासों के चलते नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में ऐतिहासिक सफलता मिल रही है। छत्तीसगढ़ में शांति, सुरक्षा और विकास का नया वातावरण तैयार हो रहा है, जिससे आम जनता में विश्वास बढ़ा है।

       एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button