CG- सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका गिरफ्तार, बेटा-बेटी ने लगाए ये गंभीर आरोप, जाने पूरा मामला…..

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बच्चों की शिकायत पर सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि प्रधानपाठिका अपने ही बेटे और बेटी के साथ मारपीट करती थी और उन्हें शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के साथ गाली-गलौज भी करती थी।
बताया जा रहा है कि दोनों बच्चों ने अपनी मां के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच बाल कल्याण समिति ने की। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने प्रधानपाठिका के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, शबाना बानो, ग्राम परसदा स्थित शासकीय स्कूल में प्रधानपाठिका के पद पर पदस्थ हैं। उनके बेटा और बेटी ने अपनी मां के खिलाफ शिकायत करते हुए लंबे समय से प्रताड़ित किए जाने की बात कही थी। बच्चों ने शिकायत में शारीरिक प्रताड़ना के साथ मारपीट और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप लगाए थे।
शिकायत मिलने के बाद मामले को बाल कल्याण समिति के समक्ष रखा गया। समिति की जांच के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। जांच और शिकायत के आधार पर बालोद कोतवाली पुलिस ने प्रधानपाठिका शबाना बानो को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।



