CG CRIME : आपसी विवाद बना जानलेवा, चाकू के हमले में एक की मौत दूसरा गंभीर

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है
जानकारी के अनुसार, घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र के मुजगहन के पास बुधवार रात की है। मृतक की पहचान दीपांशु साहू के रूप में हुई है, जो मुजगहन का निवासी था। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद के दौरान आरोपी ने दीपांशु और उसके साथी पर चाकू से हमला कर दिया।
हमले में दीपांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, उसका साथी भी हमले में घायल हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, चाकूबाजी के पीछे आपसी विवाद की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।



