——
छत्तीसगढ़

CG NEWS: रेलवे ब्रिज के पास पेड़ पर फंदे से लटकता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुटी पुलिस

आरंग। आरंग थाना क्षेत्र के निसदा रेलवे ब्रिज के समीप सोमवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दिए जाने के बाद आरंग पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, ग्रामीणों ने सुबह रेलवे ब्रिज के पास पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटकता देखा।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और शव को नीचे उतरवाया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

हालांकि, अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के गांवों के साथ-साथ नजदीकी थाना क्षेत्रों से भी जानकारी जुटा रही है। फिलहाल शव को मरच्यूरी में सुरक्षित रखवाया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता चल सकेगा।

Related Articles

Back to top button