छत्तीसगढ़
CHHATTISGARH : CRPF कैंप में जवान की मौत, जांच शुरू

CHHATTISGARH : CRPF कैंप में जवान की मौत, जांच शुरू

CHHATTISGARH : Soldier dies in CRPF camp, investigation begins
बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के भरनी स्थित CRPF कैंप में 33 वर्षीय जवान जयप्रकाश गहिर की मौत हो गई। जवान का शव कैंप परिसर में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
जयप्रकाश गहिर ओडिशा के बलांगीर जिले के रहने वाले थे और CRPF में आरक्षक के पद पर तैनात थे। शुरुआती जानकारी में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है।
पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मौत की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।





