छत्तीसगढ़रायपुरराष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंविविध ख़बरें
भोले की भक्ति में रंगा साय निवास—पवित्र श्रावण में रुद्राभिषेक कर मांगा आशीर्वाद

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज पवित्र श्रावण मास की बेला पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइंस स्थित अपने निवास में सपरिवार भगवान शिव के रुद्राभिषेक में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने पूर्ण विधि-विधान से शिवलिंग का अभिषेक कर समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के परिवारजन और भक्तजन उपस्थित थे।



