छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई
अहिवारा में निर्दलीय विजय साहू की मजबूत दावेदारी, विकास के लिए 10 सूत्रीय एजेंडा जारी

बेरोजगारों, किसानों और बुनियादी सुविधाओं पर विशेष फोकस
नगर के समग्र विकास के लिए घोषणापत्र में किए बड़े वादे
नंदिनी अहिवारा। अहिवारा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी विजय साहू, जो पहले कांग्रेस के कोषाध्यक्ष थे, अब स्वतंत्र रूप से चुनावी मैदान में हैं। उन्होंने अपने घोषणापत्र में नगर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण वादे किए हैं, जिनमें शामिल हैं:
- बेरोजगार युवाओं के लिए गुमटी दुकान लगाने की व्यवस्था।
- सार्वजनिक शौचालयों की स्थापना और नियमित सफाई।
- बच्चों की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देना।
- शीतला सरोवर का सौंदर्यीकरण और प्रकाश व्यवस्था।
- गौठान की सुव्यवस्थित व्यवस्था।
- बस्तियों में गार्डन और ओपन जिम की सुविधा।
- पीने के पानी की उचित आपूर्ति।
- ग्रीष्म ऋतु में बिजली कटौती की समस्या का समाधान।
- किसानों के लिए सिंचाई, खाद और धान बिक्री में सहायता।
- सरकारी अस्पताल में अतिरिक्त वार्ड और 24 घंटे डॉक्टर की उपलब्धता।
विजय साहू का कहना है कि उन्होंने कांग्रेस संगठन के लिए लंबे समय तक सेवा की, लेकिन टिकट न मिलने के कारण अब निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। उनका उद्देश्य अहिवारा के समग्र विकास को सुनिश्चित करना है।



