Google Analytics —— Meta Pixel
विविध ख़बरें

DelhiCM: दिल्ली की सत्ता फिर महिला के हाथ, रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री, प्रवेश वर्मा होंगे डिप्टी सीएम

  • भाजपा विधायक दल की बैठक में मुहर लग गई है।
  • रेखा गुप्ता लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ी हुई हैं।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। दिल्ली का मुख्यमंत्री तय हो गया है। शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को होना है। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। लेकिन, सीएम का नाम तय नहीं हो सका था। बुधवार शाम को भी मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगा दी गई है। साथ ही दिल्ली की सत्ता को महिला के हाथ में सौंपा जा रहा है। रेखा गुप्ता को सीएम और प्रवेश वर्मा को डिप्टी सीएम चुन लिया गया है।

26 साल के बाद बीजेपी सत्ता में लौटी है। विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर करने वाली बीजेपी ने चौथी महिला सीएम के नाम का ऐलान कर दिया है। सतीश उपाध्याय और आशीष सूद प्रस्तावक रहे। खास बात यह है कि प्रवेश वर्मा डिप्टी सीएम और विजेंद्र गुपता विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाएंगे।

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व शालीमारबाग़ विधानसभा से विधायक रेखा गुप्ता को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई है। बतौर मुख्यमंत्री 20 फरवरी को रामलीला मैदान में शपथ लेंगी।

#DelhiCM के नाम पपर भाजपा विधायक दल की बैठक में मुहर लग गई है। बताया जा रहा है कि रेखा गुप्ता लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत ABVP से की थी। शपथ ग्रहण समारोह रामलीला मैदान में आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेता शामिल होंगे।

The post DelhiCM: दिल्ली की सत्ता फिर महिला के हाथ, रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री, प्रवेश वर्मा होंगे डिप्टी सीएम appeared first on Suchnaji.

Related Articles

Back to top button