
रायपुर। छत्तीसगढ़ के आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम और विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने सोमवार को अटल नगर, नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद के ऑडिटोरियम में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आदिम जाति विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं, गतिविधियों और अब तक की प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी साझा की।
मंत्री नेताम ने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय समुदायों के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, छात्रावास सुविधाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रेस वार्ता में विभाग की भावी योजनाओं और विकास कार्यों की रूपरेखा भी प्रस्तुत की गई।



