बोकारो में सड़क हादसा: NJCS नेता राजेंद्र सिंह की कार पलटी, बेटे, 2 पौत्र सुरक्षित

कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। राजेंद्र सिंह के बेटे शशिभूषण सिंह कार चला रहे थे। दोनों पौत्र सुरक्षित हैं।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो टाउनशिप में एक हादसा हो गया है। एनजेसीएस नेता के बेटे और 2 पौत्र की जान बाल-बाल बच गई। राहगीर भी सुरक्षित हैं। सिटी सेंटर से लौटते समय सड़क हादसे में कार पलट गई।
अंदर बैठे बच्चे चीख उठे। शोर-शराबा होने लगा। हादसे की वजह से कार में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। खास बात यह है कि कार में मौजूद लोगों को खरोंच तक नहीं आई।
नेशनल ज्वाइंट कमेटी फॉर स्टील इंडस्ट्री-एनजेसीएस के सदस्य और एचएमएस के महासचिव राजेंद्र सिंह के बेटे शशिभूषण सिंह अपने दो बच्चों को लेकर सिटी सेंटर गए थे। स्कॉपियो जेएच 09 एफ0021 से सभी लोग सिटी सेंटर घूमने के लिए गए थे।
सेक्टर 9 स्थित घर लौटते समय हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि महात्मा गांधी गोलंबर से दायें तरफ मुड़ते ही एक बाइकर सामने आ गया। इसको बचाने के लिए कार को दूसरी दिशा में घुमाया गया,तब तक एक अन्य तेज रफ्तार बाइक सवार ने ओवर टेक कर दिया।
इस हड़बड़ी में कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। राजेंद्र सिंह के बेटे शशिभूषण सिंह कार चला रहे थे। दोनों पौत्र सुरक्षित हैं। हादसे की खबर मिलते ही राजेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे।
पुलिस भी मौके पर पहुंची। क्रेन के जरिए कार को उठाकर सर्विस सेंटर भेज दिया गया है। गाड़ी को काफी नुकसान हुआ है। गाड़ी शशिभूषण सिंह के नाम पर है।
The post बोकारो में सड़क हादसा: NJCS नेता राजेंद्र सिंह की कार पलटी, बेटे, 2 पौत्र सुरक्षित appeared first on Suchnaji.
