Google Analytics —— Meta Pixel
Business-व्यवसाय

OnePlus Ace 3 Pro up to 24GB ram 1TB storage 6100mah battery configurations leaked ahead launch in july more details

OnePlus Ace 3 Pro चीन में जल्द लॉन्च होने जा रहा है। यह फोन अब सबसे ज्यादा चर्चा में है। क्योंकि इसके स्पेसिफिकेशंस बेहद तगड़े कहे जा रहे हैं जिसमें 24GB तक रैम, और 6100mAh की अब तक की सबसे बड़ी बैटरी किसी स्मार्टफोन में मिलने वाली है। फोन में कई और खास फीचर्स का जिक्र अफवाहों में है। अब लॉन्च से पहले इसके रैम, स्टोरेज वेरिएंट्स भी लीक हो गए हैं। साथ ही फोन का एक स्पेशल एडिशन भी लॉन्च होना बताया गया है। 

OnePlus Ace 3 Pro चीन में जुलाई के अंदर लॉन्च होने की संभावना है। जल्द ही इसकी लॉन्च डेट की अधिकारिक घोषणा कंपनी की ओर से होने की उम्मीद की जा सकती है। लॉन्च से पहले टिप्स्टर Experience More की ओर से एक बड़ा खुलासा (via) फोन के बारे में किया गया है। इसके रैम, स्टोरेज वेरिएंट्स लीक हो गए हैं। फोन का बेस वेरिएंट 12GB रैम के साथ बताया गया है जिसमें 256GB स्टोरेज होगी। दूसरा वेरिएंट 16GB रैम के साथ बताया गया है जिसमें 512GB स्टोरेज होगी। टॉप वेरिएंट 24GB रैम, और 1TB स्टोरेज के साथ आने की बात कही गई है। 

इसके साथ वनप्लस ऐस 3 प्रो का एक स्पेशल एडिशन भी लॉन्च होगा जिसे Collector’s Edition कहा जा रहा है। यह सिरेमिक व्हाइट कलर में आने वाला है। इस ए़डिशन में 16 जीबी रैम, और 24 जीबी रैम के वेरिएंट्स ही आएंगे। जबकि OnePlus Ace 3 Pro का रेगुलर एडिशन ग्रीन और ब्लैक कलर में आएगा। ग्रीन वेरिएंट वेगन लैदर फिनिश में आने वाला है। जबकि ब्लैक एडिशन मैटे ग्लास फिनिश में आएगा। 

कीमत की बात करें तो फोन बेस वेरिएंट के लिए 2999 युआन (लगभग 34,500 रुपये) में आ सकता है। जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत लगभग 4000 युआन (लगभग 46000 रुपये) तक जा सकती है। संभावित स्पेसिफिकेशंस में 6.78 इंच का कर्व्ड OLED डिस्प्ले शामिल है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन बताया गया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। फोन Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ आ सकता है। 

फोन में 6,100mAh की बैटरी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकती है। इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। जबकि रियर में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-800 मेन सेंसर मिल सकता है। फोन में 8 मेगापिक्सल, और 2 मेगापिक्सल के साथ कुल तीन कैमरा रियर साइड में बताए गए हैं। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Related Articles

Back to top button