——
छत्तीसगढ़रायपुर

दुर्ग की बेटी और रायपुर की बहू दीपाक्षा जैन ने जीता Mrs India Universe Asia 2026 का खिताब

दुर्ग/रायपुर। Mrs India Universe Asia 2026: दुर्ग की बेटी और रायपुर की बहू दीपाक्षा जैन ने अपनी मेहनत, आत्मविश्वास और प्रतिभा के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। VMS Presents Miss & Mrs India Universe – Season 7 में दीपाक्षा ने Mrs India Universe Asia 2026 का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। खास बात यह है कि दीपाक्षा दो साल के बच्चे की मां होने के साथ परिवार की जिम्मेदारियां निभाती हैं और शिक्षिका व उद्यमी के रूप में भी काम कर रही हैं।

प्रतियोगिता के दौरान दीपाक्षा ने अलग-अलग राउंड में अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व का प्रदर्शन किया। Talent Round में उन्होंने मां, बच्चे और परिवार के रिश्तों को नृत्य प्रस्तुति के जरिए पेश किया। वहीं Creativity Round में उन्होंने एक बेटी से पत्नी, पत्नी से मां और अपने सपनों के लिए संघर्ष करने वाली महिला तक के सफर को प्रस्तुति के माध्यम से दिखाया। Question-Answer Round में भी उन्होंने आत्मविश्वास और स्पष्ट सोच के साथ प्रभावशाली जवाब दिए। उनकी वॉक, व्यक्तित्व और ड्रेसिंग सेंस ने भी निर्णायकों का ध्यान खींचा।

दीपाक्षा जैनम एकेडमी की Founder हैं, जहां बच्चों को शिक्षा और संस्कार देने का काम किया जाता है। संस्था के माध्यम से वे 50 से अधिक जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निःशुल्क शिक्षा भी प्रदान कर रही हैं। उनका कहना है कि किसी बच्चे की आर्थिक स्थिति उसके सपनों के रास्ते में बाधा नहीं बननी चाहिए।

दीपाक्षा की इस सफलता में उनके पति अतुल जैन, मां माया, बेटे और पूरे परिवार का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। जीत के बाद घर लौटने पर परिवार और लोगों ने बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान नन्हे बेटे द्वारा अपनी मां का स्वागत करने का पल भी भावुक रहा।

दीपाक्षा ने अपनी सफलता के लिए VMS, कविता मैम और जितेंद्र सर का आभार जताया। उनकी यह उपलब्धि परिवार और समाज के लिए भी खास मानी जा रही है, क्योंकि उन्होंने पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ अपने सपनों को आगे बढ़ाते हुए यह मुकाम हासिल किया है।

Related Articles

Back to top button