शीतलापारा में विकास की नई पहल, वाटर कूलर और सांस्कृतिक मंच मिलने से वार्डवासियों में खुशी

भिलाई-3। नगर निगम भिलाई-चरोदा के वार्ड क्रमांक 09 शीतलापारा नूतन चौक में वार्डवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए पार्षद कुसुम विपिन चंद्राकर ने नन्हे बच्चों के साथ वाटर कूलर एवं सांस्कृतिक मंच का विधिवत रिबन काटकर उद्घाटन किया।
वाटर कूलर की सुविधा उपलब्ध होने से अब वार्डवासियों को शुद्ध एवं ठंडे पेयजल की सुविधा मिलेगी। वहीं, सांस्कृतिक मंच के निर्माण से वार्ड में धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। इन सुविधाओं के शुरू होने से वार्डवासियों में काफी प्रसन्नता देखने को मिली।
इस अवसर पर पार्षद कुसुम विपिन चंद्राकर ने कहा कि वार्ड का विकास और नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। वार्डवासियों की आवश्यकताओं एवं मांगों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनसहयोग से वार्ड को बेहतर बनाने के लिए आगे भी लगातार प्रयास किए जाएंगे।
कार्यक्रम में ममता पटेल, माधुरी वर्मा, रंभा यादव, उषा पटेल, त्रिवेणी साहू, मीरा साहू, अंजू चंद्राकर, राधिका हरदेल, अनुपमा विश्वकर्मा, भारती पटेल, डेरहा राम साहू, टीटू छाबड़ा, अवध साहू, संतोष वर्मा, चंपा पटेल, लीलेश्वरी पटेल, बहुरा साहू, नवदीप सोनी, दीपक ठाकुर, महेंद्र साहू, दीप पटेल, केदार यादव, विक्की साहू, हर्षित साहू, डिकेन्द्र पटेल, लक्ष्मण पटेल, बंटी सेन सहित वार्ड के अनेक गणमान्य नागरिक एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।



