Google Analytics —— Meta Pixel
Business-व्यवसाय

OnePlus 12 12R Price Drop Rs 10000 Amazon ahead of OnePlus 13 Launch

OnePlus भारतीय बाजार में जल्द ही OnePlus 13 लॉन्च करने वाला है। आगामी फ्लैगशिप के आने से पहले मौजूदा OnePlus फ्लैगशिप OnePlus 12 और OnePlus 12R काफी सस्ते हो गए हैं। OnePlus 12 और OnePlus 12R खरीदने का सोच रहे हैं तो अमेजन पर डिस्काउंट मिल रहा है। यहां हम आपको OnePlus 12 और OnePlus 12R पर मिलने वाली डील के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

OnePlus 12R Price & Deals

OnePlus 12R का 8GB RAM/128GB स्टोरेज वेरिएंट Amazon पर 35,999 रुपये में लिस्टेड है। बैंक ऑफर की बात करें तो Federal Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 3 हजार रुपये फ्लैट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 32,999 रुपये हो जाएगी। यह फोन जनवरी, 2024 में 39,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, जिससे 7,000 रुपये सस्ता पा सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर में 32 हजार रुपये बचत हो सकती है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।

OnePlus 12 Price & Deals

OnePlus 12 का 12GB RAM/256GB स्टोरेज वेरिएंट Amazon पर 61,999 रुपये में लिस्टेड है। बैंक ऑफर के मामले में RBL Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 7,000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 54,999 रुपये हो जाएगी। यह फोन जनवरी में 64,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, जिससे 10,000 रुपये सस्ता पा सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर में 32 हजार रुपये बचत हो सकती है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।

Related Articles

Back to top button