Jio vs Airtel in 5G open signal report reveals new data know the status of Vi BSNL

ओपन सिग्नल ने मोबाइल एक्सपीरियंस अवॉर्ड्स 2024 नाम से रिपोर्ट प्रकाशित की है। इसमें मुख्य रूप से 4 कैटिगरी हैं। पहली कैटिगरी ‘ओवरऑल एक्सपीरियंस’ की है। रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो एक्सपीरियंस में एयरटेल आगे है। लाइव वीडियो एक्सपीरियंस, गेम एक्सपीरियंस और अपलोड स्पीड एक्सपीरियंस में भी एयरटेल आगे है। डाउनलोड स्पीड एक्सपीरियंस में जियो आगे है।
दूसरी कैटिगरी है 5G एक्सपीरियंस की। इसमें 5G वीडियो एक्सपीरियंस में एयरटेल आगे है। 5G लाइव वीडियो एक्सपीरियंस, 5G गेम्स एक्सपीरियंस, 5G डाउनलोड और 5G अपलोड एक्सपीरियंस में भी एयरटेल सबसे आगे है।
कवरेज कैटिगरी में जियो विजेता बनी है। उसने कवरेज एक्सपीरियंस, उपलब्धता और 5जी उपलब्धता में एयरटेल को पीछे छोड़ा है। कंसिस्टेंट क्वॉलिटी में भी जियो, एयरटेल से आगे रही है। ओपन सिग्नल ने 5जी के मामले में वीआई और बीएसएनएल को नहीं परखा, क्योंकि इनके नेटवर्क अभी लॉन्च नहीं हुए हैं, लेकिन क्वॉलिटी में भी वीआई और बीएसएनएल दोनों कंपनियों जियो और एयरटेल से पीछे हैं। पता चलता है कि बीएसएनएल के नेटवर्क से यूजर सबसे ज्यादा परेशान होते हैं।
जियो की 5G स्पीड एयरटेल से 15mbps कम
रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल की 5जी डाउनलोड स्पीड 239.7 एमबीपीएस रिकॉर्ड हुई, जबकि जियो की स्पीड 224.8 एमबीपीएस रिकॉर्ड हुई। एयरटेल की 5जी अपलोड स्पीड 23.3 एमबीपीएस है, तो जियो की 5जी अपलोड स्पीड 12.7 एमबीपीएस है।



