आजादी के जश्न में डूबा शिशुमंदिर: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर गूंजे देशभक्ति के जयकारे

भिलाई। महर्षि दयानंद सरस्वती शिशुमंदिर कैलाशनगर भिलाई में 80 वां स्वतंत्रता दिवस का पर्व उत्साह पूर्वक मनाया गया। प्रातः घोष दल स्काउट गाइड एवं विद्यालय के छात्र -छात्राओं द्वारा कैलाशनगर मार्ग से आकर्षक प्रभातफेरी देशभक्ति पूर्ण नारे लगाते हुए निकाली गई। तत्पश्चात .विद्यालय में ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिरीष अग्रवाल थे। अतिथियों का स्वागत घोष दल के प्रभारी आचार्य विनोद कुमार बारले के नेतृत्व में स्काउट गाइड के भैया-बहनों के द्वारा सलामी परेड निकालते हुए किया गया।
द्वीप प्रज्जवलन करने के पश्चात आचार्य कृत कुमार साहू के द्वारा अतिथियों का तिलक वंदन किया गया। सरस्वती वंदना पश्चात भैया ,बहनों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। मुख्यअतिथि शिरीष भईया जी ने अपने उद्बोधन में माता-पिता तुल्य गुरु के सम्मान की बात भैया बहनों को बतायी। स्थानीय विद्यालय के सचिव विजय चौधरी द्वारा तिरंगा ध्वज के इतिहास की गाथा की जानकारी बच्चों को दी गई।
इस अवसर पर समिति सदस्य अजय केडिया, दिनेश पुरवार, गिरजा शंकर, श्रीमती श्यामा गुप्ता उपस्थित थीं । आभार प्रदर्शन विद्यालय की प्राचार्य सुश्री गुंजा दीदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत वंदे मातरम से हुआ।समापन पर विद्यालय प्रशासन ने सभी बच्चों को चॉकलेट और बिस्कुट का वितरण किया।



