Google Analytics —— Meta Pixel
Business-व्यवसाय

OPPO A3x 5G Price in India Rs 12499 Launched with 5100mAh Battery 120Hz Display

OPPO ने भारतीय बाजार में एक नया स्मार्टफोन OPPO A3x 5G पेश कर दिया है। ओप्पो का यह बजट स्मार्टफोन हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, मिलिट्री-ग्रेड ड्यूराबिलिटी, बेहतर प्रोसेसर और 5,100mAh की बैटरी से लैस है। यहां हम आपको OPPO A3x 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

OPPO A3x 5G Price

OPPO A3x 5G के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये और 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये है। यह स्मार्टफोन स्टेरी पर्पल, स्पार्कल ब्लैक और स्टारलाइट व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। उपलब्धता की बात करें तो यह स्मार्टफोन 7 अगस्त से OPPO की ऑफिशियल वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

OPPO A3x 5G Specifications

OPPO A3x 5G में 6.67 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। सेंटर-एलाइन्ड पंच-होल कटआउट वाली डिस्प्ले पर अगर आपकी उंगलियां गीली या चिपचिपी हैं तो भी स्क्रीन सुपर रिस्पॉन्सिव रहती है। A3x 5G ने मिलिट्री-ग्रेड MIL-STD 810H टेस्टिंग को पास कर लिया है, जिससे यह शॉक और ड्रॉप से सुरक्षित है। यह कई प्रकार के लिक्विड के प्रति प्रतिरोधी है, इसलिए आपको स्मार्टफोन पर अचानक किसी रिसाव से खतरा नहीं है। सिक्योरिटी के लिए स्मार्टफोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो OPPO A3x 5G के रियर में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। OPPO A3x 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 4GB RAM और 64GB/128GB स्टोरेज ऑप्शन दिए गए हैं। वहीं 4GB वर्चुअल मेमोरी भी है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में 5,100mAh की बैटरी दी गई है जो 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह स्मार्टफोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉइड 14 ओएस के साथ आता है। 

Related Articles

Back to top button