Google Analytics —— Meta Pixel
छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

अतिक्रमण पर जीरो टॉलरेंस: अहिवारा में 9 लोगों पर जुर्माना, प्रशासन सख्त

       अहिवारा। अहिवारा नगर में कलेक्टर जनदर्शन एवं आम नागरिकों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर 14 जनवरी 2026 को अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई। नगर में पहले से मुनादी कर सूचना दी गई थी, इसके बावजूद कब्जा न हटाने पर प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई की।

       यह अभियान मुख्य नगर पालिका अधिकारी अंकुर पाण्डेय तथा कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदार राधेश्याम वर्मा के नेतृत्व में दोपहर 3 बजे से बस स्टैंड, अटल चौक एवं जे.के. लक्ष्मी सीमेंट बायपास रोड चौक क्षेत्र में चलाया गया। नगर पालिका की टीम ने सड़कों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाकर यातायात एवं आमजन के आवागमन को सुचारू किया।

       सड़क बाधित करने के मामले में प्रेमलाल साहू, अनिल, संतु साहू, घनश्याम होटल, पंजाब मेडिकल स्टोर, मनोज देवांगन, लखनलाल देशमुख, गौरव नाहटा एवं विजय अग्रवाल सहित कुल 9 लोगों पर चालानी कार्रवाई की गई। इनसे कुल 4,500 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।

       प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नगर को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए आगे भी नियमित अभियान जारी रहेगा, ताकि आम नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधा और स्वच्छ, सुव्यवस्थित शहर मिल सके।

Related Articles

Back to top button