Samsung Galaxy M55s Geekbench Score Out Snapdragon 7 Gen 1 SoC 8GB RAM Expected Specifications

माईस्मार्टप्राइस द्वारा देखी गई Geekbench लिस्टिंग में Samsung SM-M558B मॉडल की जानकारी दी गई है। रिपोर्ट इसे Galaxy M55s बता रही है। लिस्टिंग से पता चलता है कि इसमें टैरो कोडनेम के साथ एक मदरबोर्ड है, जिसके सेटअप में 1.8GHz पर क्लॉक किए गए चार कोर, 2.36GHz पर क्लॉक किए तीन कोर और 2.4GHz पर क्लॉक्ड एक प्राइमरी कोर शामिल है। इसके साथ Adreno 644 जीपीयू जुड़ा है। इससे पता चलता है कि डिवाइस Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट से लैस होगा।
Geekbench ने इस स्मार्टफोन को 8GB रैम के साथ टेस्ट किया है। टेस्टिंग के समय इसमें Android 14 पर बेस्ड One UI वर्जन था। इस कॉन्फिगरेशन के साथ स्मार्टफोन ने सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में क्रमशः 1,033 और 2,309 स्कोर प्राप्त किया था। लिस्टिंग में इसके अलावा कोई अन्य जानकारी उपलब्ध नहीं थी।
बता दें कि Galaxy M55 भी Snapdragon 7 Gen 1 पर काम करता है, जिसके साथ 8GB रैम और 256GB स्टोरेज को जोड़ा गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले मिलता है। डिवाइस में 50-मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिलता है और प्राइमरी सेंसर OIS सपोर्ट करता है। फ्रंट कैमरा भी 50-मेगापिक्सल शूटर है। इसमें मौजूद 5,000mAh की बैटरी यूनिट 45W चार्जिंग सपोर्ट करती है।



