लोकसभा निर्वाचन-2024: रेण्डमाईजेशन से संबंधित बैठक संपन्न

दुर्ग। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में आज लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत रेण्डमाईजेशन से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बजरंग दुबे, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद एक्का, अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन, जिला पंचायत सीईओ श्री अश्विनी देवांगन, एआरओ श्री हरवंश मिरी, एसडीएम दुर्ग श्री मुकेश रावटे, एसडीएम धमधा श्री सोनल डेविड, एसडीएम पाटन श्री दीपक निकुंज एवं डिप्टी कलेक्टर श्री लवकेश ध्रुव उपस्थित रहें।
आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन के समय में किया गया परिवर्तन
दुर्ग। जिले में भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए ग्रीष्मकाल अवधि 8 अप्रैल 2024 से 15 जून 2024 तक आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन का समय 06 घंटे से घटाकर 04 घंटे किया गया है। ग्रीष्मकाल उपरांत 16 जून 2024 से पुनः आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन सुबह 9.30 से 3.30 तक 6 घंटे के लिए किया जाएगा।



