परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को किया गया पुरुस्कृत

भिलाई-महर्षि दयानंद सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैलाश नगर भिलाई के विभिन्न कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए।इस अवसर पर विद्यालय के सचिव विजय चौधरी, कोषाध्यक्ष राम जी साहू, एवं शंभू नाथ साहा उपस्थित थे।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती मां भारती एवं ओम के छायाचित्र पर अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ।
विभिन्न कक्षाओं के वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा विद्यालय के प्राचार्य जयंत बागची ने की।वार्षिक परीक्षा में जिन विद्यार्थियों ने अपनी कक्षा में प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया उनके नामों की घोषणा विद्यालय परीक्षा प्रभारी श्रीमती विनीता सिंह द्वारा की गई,और उनको पुरुस्कृत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथियों द्वारा आशीष वचन देते हुए विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया गया।इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त आचार्य,दीदियां एवं अभिभावक उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पूनम तिवारी द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती शैल तिवारी द्वारा किया गया।
The post परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को किया गया पुरुस्कृत appeared first on Pramodan News.
