सेल बोनस बैठक बेनतीजा समाप्त, प्रबंधन 26 हजार, एनजेसीएस 52 हजार पर अड़ा रहा, हड़ताल तय

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। सेल एनजेसीएस मीटिंग बेनतीजा खत्म हो गई है। सेल प्रबंधन की तरफ से 26 हजार रुपए का प्रस्ताव दिया गया है, जबकि यूनियन की तरफ से 52 हजार रुपए की मांग की गई है। दोनों पक्षों के बीच राशि के अंतर को लेकर तकरार होता रहा।
प्रबंधन की तरफ से कहा गया कि फॉर्मूला के आसपास ही रहेंगे। इससे ज्यादा पैसा देने की स्थिति नहीं है। सभी यूनियनों की तरफ से सीटू के ललित मोहन मिश्र को आगे किया गया। उनके मुंह से ही फाइनल जवाब प्रबंधन को दिलवाया गया।
इस बीच इंटक बोकारो के बीएन चौबे ने कहा-हम किसी से डरते नहीं हैं। कोशिश करते हैं कि सबको साथ लेकर चलें।
इसलिए हम टूटने वाले नहीं हैं। और आपको मौका नहीं देंगे कि आप तोड़ें। एचएमएस के राजेंद्र सिंह ने प्रबंधन पर दबाव बनाया कि 52 हजार रुपए पर सहमति बन जाए, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। शाम 5.23 बजे सभी यूनियनों की तरफ से दो-टूक बोल दिया गया कि अब मीटिंग का कोई फैसला नहीं है। इसलिए यहां बैठने से कोई मतलब नहीं है।
राजेंद्र सिंह ने सूचनाजी.कॉम को बताया कि 2 अक्टूबर को दिल्ली इंटक कार्यालय में सभी यूनियनों की बैठक होगी। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी प्लांट के नेताओं को भी जोड़ा जाएगा। इस बैठक में तय होगा कि हड़ताल की घोषणा कब की जाए।
The post सेल बोनस बैठक बेनतीजा समाप्त, प्रबंधन 26 हजार, एनजेसीएस 52 हजार पर अड़ा रहा, हड़ताल तय appeared first on Suchnaji.



