Google Analytics —— Meta Pixel
मध्य प्रदेश

मोदी सरकार ने दी यूनिफाइड पेंशन स्कीम को मंजूरी, न्यूनतम पेंशन 10 हजार

राज्य सरकारें भी इस योजना में शामिल हो सकते हैं। सुनिश्चित पेंशन आखिरी पे पर आधारित है। कर्मचारी की मृत्यु के बाद पत्नी को 60% पेंशन मिलेगी। NPS से UPS में जाने का विकल्प रहेगा।

सूचनाजी न्यूज़, दिल्ली। पेंशन को लेकर बड़ी खबर आ रही है। मोदी सरकार ने दी यूनिफाइड पेंशन स्कीम को मंजूरी दे दी है। न्यूनतम पेंशन 10 हजार रुपए होगी।

सुनिश्चित न्यूनतम पेंशन 10000 होगा। सेवानिवृत्त के पूर्व 12 माह का बेसिक पे का 50%पेंशन मिलेगा। कर्मचारी का 25 साल की सेवा पर पूरी पेंशन मिलेगी। 10-25 के बीच सेवा होने पर प्रपोस्नेट पेंशन मिलेगा।

कर्मचारी की मृत्यु के बाद पत्नी को 60% पेंशन मिलेगी। NPS से UPS में जाने का विकल्प रहेगा। लाभार्थी में 2004 के बाद से nps वाले पेंशनर भी यूनिफाइड पेंशन स्कीम में जा सकते हैं।

इस प्रकार अंतर की राशि एरियर के रूप में 800 करोड़ रुपए प्रथम वर्ष में खर्च होंगे। एरियर पर पीपीएफ ब्याज दर से ब्याज दिया जाएगा। कर्मचारी का 10% और 14% केंद्र सरकार का योगदान होगा। अर्थात कर्मचारी को अलग से योगदान नहीं करना है सिर्फ केंद्र सरकार 14% योगदान करेगा।

इस योजना से 23 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को फायदा होने जा रहा है। यह योजना एक अप्रैल 2025 से लागू हो जाएगी। स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति वाले कर्मचारी भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं
राज्य सरकारें भी इस योजना में शामिल हो सकते हैं। सुनिश्चित पेंशन आखिरी पे पर आधारित है।10 साल काम करने वाले कर्मचारियों को न्यूनतम पेंशन 10 हजार रुपए मिलेगा।

10 साल काम करने वाले कर्मचारियों को न्यूनतम पेंशन 10 हजार रुपए मिलेगा। केबिनेट ने एक और महत्वपूर्ण योजना को मंजूरी दी है जिसमें विज्ञान धारा स्कीम में 11 वीं और 12 वीं के बच्चों को इंटर्नशिप दिया जाएगा।

ज्ञात हो कि लम्बे समय से देश भर के श्रमिक संगठन ओल्ड पेंशन योजना लागू करने हेतु सरकार पर दबाव बना रहे थे और चुनाव में भी राजनैतिक मुद्दा बनाया गया था।इस तरह विपक्ष के मजबूत होने से सरकार को भी पेंशन को गम्भीरता से विचार करना पड़ा।

The post मोदी सरकार ने दी यूनिफाइड पेंशन स्कीम को मंजूरी, न्यूनतम पेंशन 10 हजार appeared first on Suchnaji.

Related Articles

Back to top button