Google Analytics —— Meta Pixel
छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर जगदलपुर में राज्योत्सव का आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभागीय स्टालों की प्रदर्शनी

सिटी ग्राउंड, जगदलपुर में 5 नवंबर को आयोजित होगा राज्योत्सव, सुश्री लता उसेण्डी मुख्य अतिथि

राज्य स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विभागीय प्रदर्शनियां भी आकर्षण का केंद्र

वन, जल संसाधन और कौशल विकास विभाग के मंत्री श्री केदार कश्यप विशिष्ट अतिथि

       जगदलपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के तहत 05 नवम्बर को एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन सिटी ग्राउण्ड जगदलपुर में किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं विधायक कोण्डागांव सुश्री लता उसेण्डी रहेंगी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास, सहकारिता एवं संसदीय कार्य विभाग श्री केदार कश्यप होंगे। राज्योत्सव कार्यक्रम सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप, विधायक जगदलपुर श्री किरण सिंह देव, विधायक चित्रकोट श्री विनायक गोयल, विधायक बस्तर श्री लखेश्वर बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, महापौर जगदलपुर श्रीमती सफिरा साहू के आतिथ्य में आयोजित किया जा रहा है। उक्त राज्योत्सव कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन साथ-साथ विभागीय स्टाल भी लगाए जा रहें हैं।

Related Articles

Back to top button