iQOO Neo 10 Neo 10 Pro Specifications Leak to Get Snapdragon 8 Gen 3 Dimensity 9400 Know Details

iQOO Neo 10 सीरीज
टिप्सटर ने कहा है कि नेक्स्ट जनरेशन की iQOO Neo सीरीज सब-फ्लैगशिप फोन होने के साथ Snapdragon 8 Gen 3 और Dimensity 9400 चिपसेट को अपनाएगी। Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर नई Neo सीरीज के बाद आने वाले स्मार्टफोन में मिलेगा।
इसलिए ऐसा लग रहा है कि iQOO 13 इस साल iQOO Neo 10 सीरीज के बाद लॉन्च हो सकता है। हालांकि, टिप्सटर ने साफ तौर पर नहीं बताया है कि ऐसा लगता है कि Neo 10 फोन Snapdragon 8 Gen 3 पर बेस्ड होगा, वहीं Pro वेरिएंट में Dimensity 9400 हो सकता है।
वीबो पोस्ट से यह भी पता चला है कि iQOO Neo 10 मॉडल में Neo 9 सीरीज से अलग मैटल मिडिल फ्रेम होगा, जिसमें एक प्लास्टिक फ्रेम था। Neo 10 मॉडल फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करने वाली सिलिकॉन बैटरी से लैस होगा, जो कि 100W फास्ट चार्जिंग से ज्यादा और 6,000mAh+ बैटरी आ सकती है। इसके अलावा स्मार्टफोन में अल्ट्रा-नेरो बेजेल्स के साथ 1.5K रेजॉल्यूशन वाली फ्लैट डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो आई सिक्योरिटी और बेहतर डिस्प्ले क्वालिटी प्रदान करेगा।
आपको बता दें कि बीते साल iQOO Neo 9 सीरीज में दो मॉडल Neo 9 और Neo 9 Pro शामिल थे। Neo 9 स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 और Neo 9 Pro में डाइमेंशिटी 9300 प्रोसेसर दिया गया था। Neo 9 Pro सिर्फ चीनी तक ही रहा, जबकि Neo 9 को भारत में iQOO Neo 9 के तौर पर रीब्रांड किया गया। फिलहाल Neo 10 सीरीज के ग्लोबल लॉन्च के बारे में कोई जानकारी नहीं है।



