Vivo Y28s 5G Price Cut Rs 500 in India Now Buying Cheaper

Vivo Y28s 5G Price
Vivo Y28s 5G का 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट अब 13,499 रुपये में उपलब्ध है, जबकि 13,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। वहीं 6GB + 128GB स्टोरेज अब 14,999 रुपये और टॉप-एंड 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट अब 16,499 रुपये में उपलब्ध है। प्रत्येक वेरिएंट की कीमत में 500 रुपये की कटौती हुई है।
Vivo Y28s 5G Specifications
Vivo Y28s 5G में 6.5 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रेजॉल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट और 840 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले में वॉटरड्रॉप नॉच और मोटी बॉटम चिन है। Vivo Y28s 5G में मीडियाटेक डाइमेंशिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड फनटच ओएस 14 के साथ आता है। इसमें 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें रेकटेंगुलर कैमरा मॉड्यूल है। इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Y28s 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह नाइट मोड और बिल्ट-इन फिल्टर के साथ आता है। यह स्मार्टफोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, जिससे पानी से सुरक्षा सुनिश्चित होती है। स्मार्टफोन में 15W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल-बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ, 5G, यूएसबी-सी पोर्ट और 3.5 मिमी जैक शामिल हैं।



