Xiaomi 14 Civi price in india rs 39999 44999 launched sale date 20 june 2024 flipkart specifications features

Xiaomi 14 Civi price in India, availability
Xiaomi 14 Civi के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है। जबकि 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये है। यह तीन कलर ऑप्शंस में आता है जिसमें क्रूज ब्लू, माचा ग्रीन और शेडो ब्लैक शामिल हैं। फोन Flipkart, Mi.com, Mi Home स्टोर, और Xiaomi के रिटेल पार्टनर के यहां से खरीदा जा सकता है। पहली सेल 20 जून को होगी। ICICI बैंक कार्ड के माध्यम से फोन खरीदने पर 3000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर भी घोषित किया गया है।
Xiaomi 14 Civi specifications Features
Xiaomi 14 Civi एक डुअल सिम फोन है जो HyperOS पर रन करता है। यह Android 14 बेस्ड है। फोन में 6.55 इंच का 1.5K (1,236×2,750 पिक्सल) कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट है। इसमें 240Hz का टच सैम्पलिंग रेट है। फोन 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। यह HDR10+ और Dolby Vision को सपोर्ट करता है। इसमें Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन है।
Xiaomi 14 Civi Processor
Xiaomi 14 Civi फोन में 4nm प्रोसेसिंग पर बेस्ड Snapdragon 8s Gen 3 SoC है। जिसे 12GB LPDDR5 RAM और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है।
Xiaomi 14 Civi Camera
Xiaomi 14 Civi फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। यह Leica ब्रांडेड कैमरा से लैस है। इसमें मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का Light Fusion 800 इमेज सेंसर लगा है। जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) का सपोर्ट भी है। दूसरा लेंस 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। जिसमें 2X ट्रिपल जूम सपोर्ट है। फोन में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। फ्रंट में इसमें 32+32 मेगापिक्सल का डुअल सेल्फी कैमरा है।
Xiaomi 14 Civi Connectivity
Xiaomi 14 Civi में कनेक्टिविटी के लिए कई ऑप्शन मिल जाते हैं जिसमें 5G, Wi-Fi 6, NFC, Bluetooth 5.4, GPS, Galileo, GLONASS, Beidou, NFC, और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं। इसमें सभी जरूरी सेंसर्स जैसे एक्सिलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, ई-कम्पास, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और IR ब्लास्टर भी शामिल है। इसमें स्टीरियो स्पीकर्स हैं जिसमें Dolby Atmos का सपोर्ट दिया गया है।
Xiaomi 14 Civi Battery
Xiaomi 14 Civi फोन 4,700mAh बैटरी कैपिसिटी के साथ आता है। साथ में 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। इसके डाइमेंशन 157.2×72.77×7.4mm और वजन 177 ग्राम है।



