——
विविध ख़बरें

जामुल के वार्ड क्रं. 4 में शिव मंदिर के पास अध्यक्ष निधि से बोर खनन कार्य हुआ प्रारंभ

जामुलः- नगर पालिका जामुल में मूलभूत विकास कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी तारतम्य में वार्ड क्रं. 4 में शिव मंदिर के पास अध्यक्ष निधि से बोर खनन कार्य प्रारंभ किया गया। नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने भूमिपूजन करते हुए कहा कि नगर पालिका जामुल में आवश्यकता अनुसार वार्डवासियो की मांग के अनुरूप कार्य कराये जा रहे है। साथ ही जामुल पालिका के जनप्रतिनिधियों की सहमति से आम जनता की मांगों को गंभीरता से लिया जा रहा है और उनको पूरा करवाया जा रहा है।

उन्होंने बताया इस समय जो बोर खनन कार्य हो रहा है,उसकी लागत राशि एक लाख पचास हजार रूपये है और जो कि मेरी स्वंय की निधि से व्यय होगा। ऐसे ही हर वार्ड में मांग अनुरूप विकास कार्य होते रहेंगे। बोर खनन भूमिपूजन के अवसर पर श्रीमती सरोजनी चंद्राकर पार्षद वार्ड क्रं. 04, राम दुलार साहू पार्षद वार्ड क्रं. 14, हेमन्त देवांगन, विकास यादव, विजय यादव, देवेन्द्र सिंह चैहान, शैलेष सिंह, रिंकु खान, साकेत मजुमदार, राजेश साहू, अतुल सिंह, रामू देवांगन आदि सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

The post जामुल के वार्ड क्रं. 4 में शिव मंदिर के पास अध्यक्ष निधि से बोर खनन कार्य हुआ प्रारंभ appeared first on Pramodan News.

Related Articles

Back to top button