——
विविध ख़बरें

विश्वविद्यालय राष्ट्रनिर्माण की कार्यशाला है-आई पी मिश्रा

भिलाई-स्थानीय श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में नये शैक्षणिक सत्र में प्रवेश लेने वाले नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनके शैक्षणिक जीवन के शुभारंभ के अवसर पर भारतीय संस्कृति एवं परंपरा के अनुरुप दीक्षारंभ कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की कार्य संस्कृति, शैक्षणिक वातावरण, नैतिक मूल्यों तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका से परिचित कराना था।

डायरेक्टर डॉ सुशील चंद्र तिवारी, ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी

कुलाधिपति मिश्रा ने कहा किविश्वविद्यालय राष्ट्र निर्माण की कार्यशाला है। यह केवल डिग्री प्रदान करने का केन्द्र नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, चरित्र निर्माणऔर राष्ट्रनिर्माण का बेहतर स्थान है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, समय बद्धता, निरंतर अध्ययन और नैतिक मूल्यों को अपने जीवन का आधार बनाने का आव्हान किया। उन्होने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति विधार्थिों को ज्ञान, कौशल, नवाचार और भारतीय संस्कृति से जोड़ते हुए वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने विद्यार्थियों से विश्वविद्यालय में उपलब्ध प्रत्येक अवसर का पूर्णलाभ उठाने और उत्कृष्टता की ओर अग्रसर होने का आग्रह किया।

डॉ. जया मिश्रा ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जित करना’ नहीं, बल्कि संवेदनशील, संस्कारित और उत्तरदायी नागरिक का निर्माण करना है।उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन करते हुए ही विद्यार्थी वास्तविक सफलता प्राप्त कर सकते हैं’।

कुलपति डॉ. स्मिता सेलट ने अपने संबोधन में कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के संर्वागीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। यहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार कौशल विकास, उद्यमिता तथा रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर विशेष बल दिया जाता है।उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, सक्रिय सहभागिता से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। डायरेक्टर डॉ सुशील चंद्र तिवारी, ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनको उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

कुलसचिव डा. वैभव तिवारी ने भी संबोधन दिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के न्यूज़लेटर’ का विमोचन किया गया।दीक्षारंभ कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की विभिन्न संकायों, प्रयोगशालाओ, पुस्तकालय, नवाचार, अनुसंधान सुविधाओं, छात्र क्लबों, राष्ट्रीय सेवा योजना, एनः सी.सी, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों सहित विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक अवसरो की भी जानकारी प्रदान की गयी। विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की।

समारोह में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डा. संदीप कुमार श्रीवास्तव, डीन डा. स्वर्णली दास पाल, डॉ सोरेन सरकार, डॉ जसपाल बग्गा, डा. प्राची निमजे, डा. धनेश जोशी, सहित प्राध्यापकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डा. एकता मिश्रा,डा. परख सहगल ने किया। अंत में छात्र कल्याण अधिष्ठाता डा. गोविन्द शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

The post विश्वविद्यालय राष्ट्रनिर्माण की कार्यशाला है-आई पी मिश्रा appeared first on Pramodan News.

Related Articles

Back to top button