छत्तीसगढ़
कार की टक्कर से दो युवकों की मौत, ग्रामीणों ने चक्काजाम कर उठाई ओवरब्रिज की मांग

कांकेर: कोतवाली थाना क्षेत्र के नांदनमारा गांव में बाईपास सड़क पर कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। मौके पर प्रशासनिक अमला मौजूद है।
जानकारी के अनुसार, इसी स्थान पर पहले भी कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। बार-बार हो रहे हादसों को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए यहां ओवरब्रिज बनाने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस स्थान पर सुरक्षित आवाजाही के लिए व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि आगे ऐसे हादसों को रोका जा सके।



