——
विविध ख़बरें

जामुल में पी.आई.सी. की बैठक में लिए गए विभिन्न विकास कार्यों के निर्णय

जामुल- नगर पालिका परिषद जामुल में पी.आई.सी. की बैठक का आयोजन किया गया। नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में पी.आई.सी. की बैठक में सभी सभापतियो ने सर्व सम्मति से 50 लाख राशि के विकास कार्यो के दरो का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया। अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने बताया कि 15वे वित्त आयोग से पालिका क्षेत्र में 18.46 लाख रूपये के लागत से सी सी रोड निर्माण, अध्यक्ष निधि 19.64 लाख रूपये से तीन स्थानों पर चबूतरा निर्माण कार्य,  पार्षद निधि से सामुदिक भवन, पाइप लाइन विस्तार,सीसी रोड, चबूतरा निर्माण, डोम शेड निर्माण कार्य के लिए11.75 लाख रूपये की स्वीकृत प्रदान की गई है।

इसके अतिरिक्त नवीन आंगनबाड़ी में पद पूर्ति हेतु चर्चा की गई, राष्ट्रीय परिवार सहायता एवं राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत संचालित पेंशन योजना को स्वीकृति दी गई। पीआईसी की बैठक में सभापतिगण अहिल्या वर्मा, खम्भन ठाकुर, कविता बिश्वाल, शांति टण्डन, चुम्मन वर्मा, सीमा यादव सहित मुख्य नगर पालिका अधिकारी रमाकांत साहू, उप-अभियंता सचिन भागवत, लेखापाल शिवाजी प्रसाद, राजस्व निरीक्षक हरीश साहू, रामू देवांगन,मोहन वर्मा, पुरुषोत्तम सोनी, सहित सभी विभाग के प्रभारीगण उपस्थित थे ।

The post जामुल में पी.आई.सी. की बैठक में लिए गए विभिन्न विकास कार्यों के निर्णय appeared first on Pramodan News.

Related Articles

Back to top button