Google Analytics —— Meta Pixel
छत्तीसगढ़

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने उदयपुर के मतरिंगा में शेड निर्माण का किया भूमिपूजन




रायपुर : रिहंद नदी उद्गम स्थल को विकसित कर स्थानीय रोजगार सृजन पर जोररिहंद नदी उद्गम स्थल को विकसित कर स्थानीय रोजगार सृजन पर जोर

सरगुजा क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाओं को साकार करने की दिशा में राज्य सरकार निरंतर सक्रिय है। इसी क्रम में उदयपुर के मतरिंगा (सितकालो) में शेड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन आज संपन्न हुआ। इस अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मतरिंगा (सितकालो) क्षेत्र रिहंद नदी के उद्गम स्थल के रूप में अपनी धार्मिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक महत्ता के लिए जाना जाता है। यहां का मनोहारी प्राकृतिक सौंदर्य और शांत वातावरण पर्यटकों को आकर्षित करने की अपार क्षमता रखता है। प्रस्तावित शेड निर्माण से पर्यटकों के लिए मूलभूत सुविधाएं सुलभ होंगी, जिससे इस स्थल की लोकप्रियता और भी बढ़ेगी।







Previous articleबंगाली नववर्ष मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Next articleपर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने 7 करोड़ की लागत से बनने वाले 120 मीटर लंबे पुल का किया भूमि पूजन


Related Articles

Back to top button