Google Analytics —— Meta Pixel
छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नंदिनी क्षेत्र में अवैध गुटखा फैक्ट्री का खुलासा

       नंदिनी अहिवारा। नंदिनी थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस को इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। फैक्ट्री में “मुसाफिर” ब्रांड का जर्दा युक्त गुटखा और “M4” ब्रांड का सुगंधित जर्दा पैक किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान मौके से 13 मजदूर भी मिले, जो मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के निवासी हैं और उन्हें यहां काम के लिए लाया गया था।

       दुर्ग पुलिस ने फूड एंड सेफ्टी विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री से भारी मात्रा में तैयार माल, पैकिंग मटेरियल और मशीनरी जब्त की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह फैक्ट्री अप्रैल महीने की शुरुआत से संचालित हो रही थी।

       इधर, थाना नंदिनी क्षेत्र में नए थाना प्रभारी और डीएसपी के पदभार संभालने के बाद से अवैध शराब और नशे के कारोबार पर काफी हद तक लगाम लगी है। लगातार की जा रही कार्रवाई के चलते क्षेत्र में ऐसे गैरकानूनी धंधों में कमी देखने को मिल रही है।

       बीती रात की इस छापेमारी कार्रवाई ने स्पष्ट कर दिया है कि पुलिस अब पूरी सतर्कता और सख्ती के साथ नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने में जुटी है। पुलिस ने यह संदेश भी दिया है कि इस तरह के अवैध कारोबार में लिप्त कोई भी व्यक्ति अब बच नहीं पाएगा।

Related Articles

Back to top button