——
छत्तीसगढ़

60 की उम्र में पिता बनने की चाहत पर बोले सलमान खान, कहा- बच्चों की कमी महसूस होती है

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। करण जौहर के चर्चित चैट शो कॉफी विद करण सीजन 9 में सलमान खान पहले गेस्ट के रूप में नजर आने वाले हैं। शो के दौरान करण जौहर ने सलमान से उनकी जिंदगी, अकेलेपन और बच्चों को लेकर सवाल किया, जिस पर सलमान ने खुलकर जवाब दिया।

पिता बनने की इच्छा फिर आई सामने

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो में करण जौहर ने सलमान खान से पूछा कि क्या उन्हें अपने बच्चे की कमी महसूस होती है। इस पर सलमान ने साफ कहा कि वह किसी दिन अपना बच्चा जरूर चाहते हैं। सलमान ने यह भी कहा कि अगर अगले कुछ सालों में उनके बच्चे होते हैं, तो उनके पास उनके साथ समय बिताने और उन्हें बढ़ते देखने का मौका रहेगा।

शादी नहीं, लेकिन बच्चे की चाहत

Related Articles

Back to top button