Google Analytics —— Meta Pixel
विविध ख़बरें

बालोद में अवैध कॉम्प्लेक्स पर चला प्रशासन का बुलडोजर, छावनी में तब्दील हुआ गुरुर

बालोद

बालोद जिले के गुरुर नगर में आज सुबह से पुलिस और प्रशासन द्वारा बाजार चौक में बने कॉम्प्लेक्स को तोड़ा जा रहा है। पूरा शहर छावनी में तब्दील है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। वहीं, नगर के व्यापारी इसका विरोध कर रहे हैं। महिलाएं यहां पर रोने लगी और इस बीच बुलडोजर कार्रवाई जारी रही। पूरे मामले पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा है। कांग्रेस ने कहा कि यहां पर प्रशासन द्वारा किसी तरह से व्यापारियों को नोटिस नहीं दिया गया है केवल 24 घंटे का समय देकर इसे तोड़ दिया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार व्यापारी संघ द्वारा शहर में कांप्लेक्स बनाया जा रहा था। जिसपर भाजपा द्वारा आपत्ति दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद अब तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। सुबह से पुलिस के आला अधिकारी सभी मौजूद हैं। शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है।

कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा यहां पहुंची। उन्होंने इस कार्रवाई को लेकर प्रशासन और भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर भाजपा सरकार के दबाव में शासन काम कर रहा है। यहां पर व्यापारियों को नोटिस नहीं दिया गया। सीधे कार्रवाई की जा रही है और यह कॉम्प्लेक्स व्यापारियों की भविष्य के लिए था।

The post बालोद में अवैध कॉम्प्लेक्स पर चला प्रशासन का बुलडोजर, छावनी में तब्दील हुआ गुरुर first appeared on Pramodan News.

Related Articles

Back to top button