Google Analytics —— Meta Pixel
विविध ख़बरें

विज खलीफा ने रोमानिया में परफॉर्मेंस के दौरान स्टेज पर की थी स्मोकिंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रोमानिया

अमेरिकी रैपर विज खलीफा ने सोशल मीडिया पर सभी से माफी मांगी है। दरअसल, उनको रोमानिया में अपनी परफॉर्मेंस के दौरान ड्रग्स के सेवन के लिए गिरफ्तार किया गया था। वह 'बीच प्लीज!' फेस्टिवल में अपने परफॉर्मेंस के लिए शहर आए थे। जहां उन्होंने शनिवार, 13 जुलाई को स्टेज पर गांजा का सेवन किया। इसका वीडियो भी सामने आया था। जो उनकी परफॉर्मेंस के दौरान का था। उसमें साफ दिख रहा था कि वह स्टेज पर धूम्रपान कर रहे थे। इतना ही नहीं, पुलिस द्वारा उनको गिरफ्तार किए जाने की क्लिप भी वायरल हो रही थी। कानून प्रवर्तन ने बाद में घटना से संबंधित एक प्रेस रिलीज जारी की, जिसके बाद खलीफा ने माफी मांग ली।

रिपोर्ट के मुताबिक, 36 साल के रैपर विज खलीफा पर अवैध रूप से ड्रग्स रखने का भी आरोप था। उनकी गिरफ्तारी के बाद, रोमानियाई एंटी-ऑर्गनाइज्ड क्राइम प्रॉसीक्यूटर DIICOT ने एक प्रेस रिलीज जारी की। जिसमें रात की घटनाओं की पुष्टि की गई। जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, 'कोस्टिनेस्टी रिसॉर्ट, कॉन्स्टैंटा काउंटी में आयोजित एक संगीत समारोह के दौरान खलीफा के पास 18 ग्राम से अधिक गांजा था और उसने स्टेज पर ही उसका सेवन किया था।

रैपर खलीफा ने मांगी माफी
रोमानिया में मारिजुआना का इस्तेमाल करना अवैध है। ऑनलाइन सामने आए एक वीडियो में रैपर को गिरफ्तार करके कार्यक्रम स्थल से बाहर ले जाया गया। हालांकि बाद में उसे गिरफ्तार करने के बाद रिहा कर दिया गया। 'सी यू अगेन' रैपर ने रोमानिया में अपनी गिरफ्तारी के बाद माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट एक्स पर माफी मांगी है। उन्होंने माफीनामे में लिखा, 'पिछली रात का शो कमाल का था। स्टेज पर परफॉर्मेंस के दौरान रोमानिया देश का अनादर करने का मेरा कोई मतलब नहीं था। वो बहुत सम्मानजनक थे और उन्होंने मुझे जाने दिया। मैं जल्द ही लौटूंगा और दोबारा परफॉर्म करूंगा। लेकिन अगली बार कोई ऐसा विवाद नहीं खड़ा करूंगा।'

The post विज खलीफा ने रोमानिया में परफॉर्मेंस के दौरान स्टेज पर की थी स्मोकिंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार first appeared on Pramodan News.

Related Articles

Back to top button