Google Analytics —— Meta Pixel
भोपालमध्य प्रदेशविविध ख़बरें

सामाजिक न्याय मंत्री श्री कुशवाह ने किया शस्त्र पूजन

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने दतिया पुलिस लाइन में दशहरे के अवसर पर शस्र पूजन किया। उन्होंने कहा कि शस्त्रेण रक्षिते राष्ट्रे, शास्त्रचिंता प्रवर्तते। शस्त्र राष्ट्र की रक्षा और शास्त्र राष्ट्र का निर्माण करता है। उन्होंने अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक विजयादशमी पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शस्त्र पूजन की परंपरा हमारी गौरवशाली संस्कृति में वीरता, आत्मरक्षा और साहस की अद्वितीय प्रतीक है।

Related Articles

Back to top button