विविध ख़बरें

CM योगी के गढ़ में EPS 95 पेंशनभोगियों की 23-24 को बड़ी जनसभा, बढ़ी धड़कन

  • प्रयागराज और कानपुर में जनसभा होने जा रही है।
  • 23 अक्टूबर को प्रयागराज और 24 अक्टूबर को कानपुर में जनसभा।
  • ईपीएस 95 राष्ट्रीय पेंशन संघर्ष समिति के अध्यक्ष करेंगे संबोधित।

सूचनाजी न्यूज, लखनऊ। कर्मचारी पेंशन योजना 1995 (Employee Pension Scheme 1995) के तहत न्यूतनम पेंशन 7500 रुपए कराने का आंदोलन तेज हो रहा है। सीएम योगी के गढ़ में पेंशनभोगी दो बड़ी सभा करने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में दो बड़ी जनसभा होने जा रही है। प्रयागराज और कानपुर में राष्ट्रीय पदाधिकारी पहुंच रहे हैं। 23 और 24 अक्टूबर को पेंशनर्स की सभा से आगे की रणनीति घोषित की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Pension Scheme 1995: सुप्रीम कोर्ट का फैसला क्या है-पढ़ा भी है?, अवमानना का केस ले जाइए कोर्ट…

उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ओम शंकर तिवारी के अनुसार ईपीएस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति (EPS 95 National Struggle Committee) उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों, प्रांतीय पदाधिकारियों, मंडल पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों एवं सभी पेंशनर्स जुटेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राऊत एवं राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र सिंह रजावत के आह्वान एवं उनकी उपस्थिति में जनसभा हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें: बोनस और एरियर पर हड़ताल से पहले आखिरी धरना शुरू, प्रबंधन ने मुहब्बत से समझाया

23 अक्टूबर सुबह 11:00 बजे सिविल लाइंस बस स्टेशन प्रयागराज और 24 अक्टूबर 11:00 बजे सेंट्रल वर्कशॉप रावतपुर बस अड्डा कानपुर (Central Workshop Rawatpur Bus Adda Kanpur) में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 पेंशनर्स को 7500 पेंशन+डीए+मेडिकल सेवा मौत के बाद देगी सरकार…?

उत्तर प्रदेश के प्रांतीय महामंत्री राज नारायण द्विवेदी ने समस्त सदस्यों से अपील किया है कि उक्त दोनों विशाल जनसभाओं में अधिक से अधिक लोग पहुंचें। वे लोग जो दोनों सभाओं में किसी कारणवश नहीं सम्मिलित हो सकते हैं वे प्रयागराज के पास वाले मंडलों विशेष कर पूर्वी जोन के लोग एवं कानपुर के पास वाले मंडलों विशेष कर पश्चिमी जोन के लोग अलग-अलग जनसभाओं में अपनी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

ये खबर भी पढ़ें: EPFO से ऑटोमैटिक फंड ट्रांसफर पर बड़ी खबर, नौकरी के साथ रहेगा पैसा भी

पदाधिकारियों का कहना है कि सभी लोगों को इन दोनों विशाल जनसभाओं में पहुंचना अति आवश्यक है। कमांडर अशोक राऊत एवं वीरेंद्र सिंह रजावत के सम्मान एवं उत्तर प्रदेश के लिए गौरव की बात है। इस आम सभा में अभी तक की प्रगति के बारे में संपूर्ण जानकारी हमारे दोनों राष्ट्रीय पदाधिकारी द्वारा दी जाएगी। इसलिए सभी राष्ट्रीय, प्रांतीय, मंडलीय एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों एवं समस्त पेंशनर्स जनसभा में पहुंचें।

ये खबर भी पढ़ें: मेरे वोट से मेरी पेंशन नहीं, मेरे वोट से तुम्हारी पेंशन क्योंअब इससे आगे क्या?

Related Articles

Back to top button