इस्पात मंत्री एचडी कुमार स्वामी से प्रमोशन में आरक्षण, बीएसएल के बंद स्कूल भवन को मांगा एससी-एसटी फेडरेशन ने

- अंबेडकर भवन से एससी एसटी समुदाय की होगी सांस्कृति का विकास: शम्भु कुमार।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) के एससी-एसटी कर्मचारी प्रतिनिधियों ने बीएसएल के दौरे पर पहुंचे इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी, इस्पात राज्यमंत्री भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा एवं सेल अध्यक्ष अमरेंदू प्रकाश से मुलाकात की।
ये खबर भी पढ़ें: एनजेसीएस और अपेक्स कमेटी में सेल एससी-एसटी फेडरेशन को चाहिए जगह, रिजर्वेशन पॉलिसी भी
बोकारो निवास में सेल एससी एवं एसटी इम्प्लाइज फेडरेशन बोकारो यूनिट (SAIL SC & ST Employees Federation Bokaro Unit) का प्रतिनिधिमंडल ने शम्भु कुमार अध्यक्ष बोकारो यूनिट सह सदस्य केन्द्रीय कमिटी के नेतृत्व में मिलकर बोकारो आगमन पर बैठक किया।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL Foundation Day 2025: भिलाई स्टील प्लांट के 65 कर्मचारियों-अधिकारियों को मिला दीर्घ सेवा सम्मान
शम्भु कुमार ने इस्पात मंत्री से कहा कि बोकारो स्टील सिटी (Bokaro Steel City) में बीएसएल का बहुत विद्यालय बंद पड़ा हुआ है और बीएसएल प्रबंधन उन विद्यालयों का कोई उपयोग नहीं कर रही और बीएसएल प्रबंधन भविष्य में भी उन विद्यालयो का कोई उपयोग नहीं करने वाली है।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL Foundation Day: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के नाम पर दौड़े बच्चे-बूढ़े और जवान, 5 हजार ले गए ये श्रीमान
ये सभी विद्यालयों में असामाजिक तत्वों का आना जाना है और वहाँ अनैतिक कार्य होते हैं। इसलिए उन बंद पड़े विद्यालयों में से अगर कोई एक फेडरेशन को अम्बेडकर भवन हेतु आवंटित कर दिया जाता है तो एससी एसटी समुदाय के कार्मचारी उसे सांस्कृति कार्यक्रम हेतू उपयोग करेगी, जिससे एससी एसटी समुदाय का सांस्कृति का विकास होगा।
ये खबर भी पढ़ें: Rourkela Steel Plant: कोक ओवन बैटरी 7 के लिए भूमिपूजन, L&T व जर्मन कंपनी करेगी काम
इससे उस विद्यालय का रख रखाव ठीक रहेगा। असामाजिक तत्वों से बचा रहेगा और बीएसएल प्रबंधन को राजस्व का फायदा भी होगा। इस्पात मंत्री के समक्ष प्रमोशन में आरक्षण का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया गया। साथ ही सेल में भारत रत्न बाबा सहाब भीम राव अम्बेडकर के नाम प़र दी जाने वाली पुरस्कार राशि को बढ़ाने की माँग की गई।
ये खबर भी पढ़ें: सेल कोलियरी चासनाला की समस्याओं का पिटारा खुला संसदीय कमेटी के सामने
इस बैठक में मुख्य रूप से करतार सामंत-महासचिव बोकारो यूनिट सह सदस्य केन्द्रीय कमिटी, राकेश कुमार उपकोषाध्यक्ष, लिलु सोरेन एवं माणिकराम मुंडा संयुक्त महासचिव, नबानांदेशवर हेमबरम सचिव, सिद्धार्थ सुमन एवं अशोक कुमार कार्यकारिणी सदस्य और रामराय सोरेन उपाध्यक्ष ऑक्जलरी शॉप उपस्थित रहे।
ये खबर भी पढ़ें: सेल एससी-एसटी कर्मचारियों-अधिकारियों के प्रमोशन, ट्रांसफर पर फग्गन सिंह कुलस्ते से बात, पढ़िए डिटेल
The post इस्पात मंत्री एचडी कुमार स्वामी से प्रमोशन में आरक्षण, बीएसएल के बंद स्कूल भवन को मांगा एससी-एसटी फेडरेशन ने appeared first on Suchnaji.
