विविध ख़बरें

Bhilai Steel Plant से 7 अधिकारियों संग 91 कर्मचारी रिटायर, बढ़ा काम का बोझ

  • सेवानिवृत्ति पर बीएसपी प्रबंधन ने दी भावभीनी विदाई।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai Steel plant) की सेवा से मार्च 2025 माह में कुल 91 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए, जिसमें खदान बिरादरी के 07 सदस्यों सहित 07 कार्यपालक व 77 गैर-कार्यपालक शामिल हैं। एक साथ 91 कर्मचारियों और अधिकारियों के रिटायरमेंट से काम का बोझ बढ़ना निश्चित है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Durgapur Steel Plant में हंगामा: विरोध-प्रदर्शन, घेराव, सेल कारपोरेट आफिस, डीआइसी को चेतावनी

मार्च 2025 में सेवानिवृत्त हो रहे कार्यपालकों हेतु विदाई समारोह का आयोजन इस्पात भवन स्थित निदेशक प्रभारी सभागार में किया गया। इस अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार तथा सेफी चेयरमेन व ओए-बीएसपी के अध्यक्ष एनके बंछोर ने कार्यपालकों को सेवानिवृत्ति आदेश प्रदान किया तथा उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें स्वस्थ एवं सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट: पीबीएस-पीईएम की महिला कर्मचारयों को डाक्टर साहब का खास मंत्र

29 मार्च 2025 को भिलाई निवास में आयोजित समारोह में संयंत्र के गैर-कार्यपालकों को भावभीनी विदाई दी गई। भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (आयरन) तापस दासगुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) संदीप माथुर और महाप्रबंधक (टीएसडी-एस, सी एंड सीए) विजय शर्मा ने कार्मिकों को सेवानिवृत्ति आदेश प्रदान किया।

ये खबर भी पढ़ें: स्टील इंडस्ट्री: SAIL राउरकेला स्टील प्लांट से बड़ी खबर, जश्न का माहौल

संयंत्र प्रबंधन ने विदा होने वाले इस्पात बिरादरी के सदस्यों के योगदान को रेखांकित करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL इतिहास के टॉप 10 भ्रष्टाचार पर Grok का ये खुलासा

The post Bhilai Steel Plant से 7 अधिकारियों संग 91 कर्मचारी रिटायर, बढ़ा काम का बोझ appeared first on Suchnaji.

Related Articles

Back to top button